लुधियाना के इस इलाके में मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस

punjabkesari.in Sunday, Aug 11, 2024 - 01:48 PM (IST)

पंजाब डेस्क: लुधियाना के ईशर नगर में तब हड़कंप मच गया जब एक वहां एक खाली प्लाट में व्यक्ति कार में बेहोशी की हालत में मिला। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने व्यक्ति ने को कार से बाहर निकाला और उसके पारिवारिक सदस्यों को सूचित किया। बेहोशी की हालत में व्यक्ति को अस्पताल भर्ती करवाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

मृतक की पहचान विवेक दत्त निवासी अमृतजर के मजीठा रोड पर रहने वाले के रूप में हुई है। मृतक के चाचा ने जानकारी देते हुए बताया कि वह अपनी माता-पिता की मौत के बाद उनके पास रहता था। वह पिछले कई दिनों से काम पर नहीं गया। चाचा ने बताया कि वह एक निजी कंपनी में इंजीनियर है। वह विवेक को काफी दिनों से ढूंढ रहे थे लेकिन वह नहीं मिला। फिलहाल ए.एस.आई. गुरमुख सिंह ने कहा कि उन्हें उक्त मामले बारे सूचना नहीं मिली है। जैसे ही उनके पास मामला पहुंचता है वह आगे की कार्रवाई करेगी। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News