विधानसभा का स्पैशल सैशन रद्द होने पर मचा बवाल, राज्यपाल के फैसले का भाजपा ने किया स्वागत

punjabkesari.in Wednesday, Sep 21, 2022 - 10:22 PM (IST)

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार द्वारा बुलाए गए स्पैशल सैशन को पंजाब के राज्यपाल द्वारा रद्द किए जाने के फैसले का भाजपा ने स्वागत किया है। पंजाब भाजपा प्रधान अश्वनी शर्मा ने कहा है कि पंजाब के गवर्नर द्वारा उक्त फैसला लेकर संविधान की रक्षा की गई है और भाजपा इसका समर्थन करती है। 

बता दें कि पंजाब भाजपा प्रधान अश्विनी शर्मा ने पंजाब सरकार पर तीखा निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार को किसी गंभीर मुद्दे पर स्पैशल सैशन बुलाना चाहिए था। उन्होंने् कहा कि पंजाब में बिगड़ रही कानून व्यवस्था व नशे पर स्पैशल सैशन बुलाया जाना चाहिए था। उन्होने कहा कि पंजाब मे दिन-दिहाड़े पंजाबी गायक की हत्या कर दी गई और कबड्डी खिलाड़ी को मौत के घाट उतार दिया गया तब पंजाब सरकार ने स्पैशल सैशन क्यों नहीं बुलाया। उन्होंने कहा कि चुनावों के समय किए वायदे कितने पूरे हुए हैं, उस पर चर्चा होनी चाहिए। 

इस मौके पर भाजपा ने कल सी.एम. आवास का घेराव करने का फैसला लिया गया है। भाजपा ने किसानों के वायदों को लेकर व चुनावों वादों को पूरा न करने पर पंजाब सरकार को घेरने की तैयारी शुरू कर दी है। भाजपा कल सुबह 11.30 बजे सी.एम. आवास की तरफ मार्च करेगी।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News