Jalandhar में पैट्रोल व गैस के लिए मारामारी, पेट्रोल पंप बंद होने से खाली हाथ लौटे लोग

punjabkesari.in Thursday, Mar 12, 2026 - 11:55 PM (IST)

जालंधर : जालंधर में गैस के साथ-साथ लोगों को पेट्रोल भी न मिल पाने से हाहाकार मच गया। दरअसल जालंधर में 66 फुटी रोड पर स्थित एक पैट्रोल पंप को टैक्नीकल इशू बता कर बंद कर दिया गया, जिसके चलते लोगों को पैट्रोल डीजल नहीं मिल पाया। स्थिति को पैनिक होते देख पैट्रोल संचालक ने बताया कि वे पैनिक न हो, कुछ तकनीकी खराबी के चलते पैट्रोल पंप को बंद किया गया है, जोकि पुनः चालू हो जाएगा। वहीं एक गैस एजैंसी पर भी सिलैंडरों की बुकिंग न होने पाने से लोग परेशानी में दिखे। हालांकि गैस एजैंसी मालिक सर्वर डाऊन का बहाना लगाया है, लेकिन स्थिति आने वाले दिनों में गंभीर हो सकती है। 

बता दें कि ईसराइल ईरान जंग के चलते देश भर में गैस व पैट्रोल की किल्लत होने की आशंका है। जिसके बाद देश भर के कुछ हिस्सों में गैस की भारी किल्लत की खबरे भी सामने आई है। हालांकि प्रशासन लोगों को आश्वासन दिया जा रहा है कि वे पेट्रोल डीजल व गैस को लेकर पैनिक न हो, देश के पास भरपूर स्टाक पड़ा है। 
 
 
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News