लिस्ट में नाम शामिल न होने पर कांग्रेसी विधायकों में मचा हड़कम्प, लगाए जा रहे ये कयास
punjabkesari.in Sunday, Jan 16, 2022 - 03:54 PM (IST)

चंडीगढ़ : पंजाब कांग्रेस में टिकट को लेकर खींचतान लगातार जारी है। पंजाब कांग्रेस की 86 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी होने के बाद कुछ कांग्रेसी विधायकों में हड़कम्प मचा हुआ है। पंजाब कांग्रेस के कुछ विधायकों में पहली लिस्ट में नाम न आने पर घबराहट पैदा हो गई है। बताया जा रहा है कि पंजाब के 12 कांग्रेसी विधायकों का लिस्ट में नाम नहीं आने से घबराए हुए हैं। इन विधायकों के नाम लिस्ट में से क्यों काटे गए, इसके लिए अलग-अलग कयास लगाए जा रहे हैं। पता चला है कि इन विधायकों पर सर्वे भी किए गए थे, जिसमें इनकी रिपोर्ट खराब आई थी। दूसरी तरफ तो यह भी चर्चाएं शुरू हो गई हैं कि हाईकमान द्वारा इन विधायकों के क्षेत्र बदले जा सकते हैं। हाईकमान ने इन 12 विधायकों के ऊपर फैसला अभी पैंडिंग रखा गया है।
कांग्रेस ने पहली लिस्ट में 4 विधायकों के नाम काट दिए। इनमें मोगा से हरजोत कमल की जगह बॉलीवुड स्टार सोनू सूद की बहन मालविका सूद को टिकट दी गई। नाराज हरजोत ने भाजपा ज्वॉइन कर ली। मलोट से अजैब भट्टी की जगह AAP से आई रूबी को टिकट दी गई। श्री हरगोबिंदपुर से बलविंदर लाडी की टिकट काट दी गई। वह 6 दिन के लिए भाजपा में चले गए थे। बल्लुआना से नत्थूराम की भी टिकट काटी गई।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here