CBSE का फरमान: Exam में इस आदेश का पालन नहीं करने पर होगा भारी जुर्माना

punjabkesari.in Wednesday, Dec 28, 2022 - 09:28 AM (IST)

लुधियाना(विक्की) : सेन्ट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) की 10वीं और 12वीं वार्षिक परीक्षा में सीसीटीवी लगाना अनिवार्य हैं। परीक्षा की हर गतिविधि की वीडियोग्राफी भी होनी चाहिए। ऐसा नहीं करने वाले स्कूलों पर 50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। इसकी जानकारी बोर्ड द्वारा सभी स्कूलों को दी गयी है। बोर्ड ने सभी स्कूलों को प्रैक्टिकल और थ्योरी परीक्षा में हर कक्षा में सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्देश देते हुए कहा है कि प्रैक्टिकल देते हुए छात्र की एक से 5 मिनट तक की वीडियो भी बनानी है।

स्कूलों को प्रैक्टिकल देते समूह की भी वीडियोग्राफी करानी है। सीबीएसई द्वारा 12वीं प्रैक्टिकल और दसवीं आंतरिक मूल्यांकन 1 जनवरी से 15 फरवरी तक किया जाएगा। हर स्कूल अपनी सुविधानुसार तिथि तय कर प्रैक्टिकल लेंगे। प्रैक्टिकल के दौरान परीक्षार्थियों के समूह की फोटो और वीडियो दोनों ही बोर्ड को भेजा जाएगा। इसके साथ ही इन दिनों तमाम क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा 10वीं और 12वीं वार्षिक परीक्षा के लिए केंद्र बनाया जा रहा है। केंद्र बनाने के पहले स्कूलों की पूरी जांच की जा रही है। जिन स्कूलों में पीने का पानी, बेंच डेस्क, सीसीटीवी कैमरा, साफ-सफाई, परीक्षार्थी के खड़े होने के लिए परिसर है, उन्हीं जगहों पर केंद्र बनाया जाएगा।

पिछले से सेशन में लग चूका है जुर्माना
 सीबीएसई ने पिछले सेशन की परीक्षा में  ऐसे स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की थी जिन्होंने वीडियोग्राफी करवाने में लापरवाही बरती थी।  वर्ष 2022 में 36 स्कूल ऐसे थे जिन्होंने सीसीटीवी कैमरे से रिकॉर्डिंग में लापरवाही की थी। इसके बाद इन स्कूलों से 50-50 हजार रुपये का जुर्माना लिया गया था।

प्रश्न पत्र होंगे ट्रैक 
 10वीं और 12वीं के प्रश्न पत्र ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन भेजे जाएंगे। ऑफलाइन प्रश्न पत्र की ट्रैकिंग बोर्ड द्वारा की जाएगी। इसके लिए बोर्ड द्वारा परीक्षा के पहले एक सॉफ्टवेयर बनाया जाएगा। इससे तमाम स्कूल के प्रिंसिपल के मोबाइल नंबर जोड़े जाएंगे। इससे बैंक से प्रश्न पत्र लेने के बाद स्कूल पहुंचने तक की सारी जानकारी बोर्ड को प्राप्त होगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News