पंजाब में बिजली रहेगी बंद, इन इलाकों में लगेगा लंबा Powercut

punjabkesari.in Thursday, Apr 24, 2025 - 11:27 PM (IST)

मोगा  : पंजाब के मोगा में शनिवार बिजली कट लगने की सूचना है। बताया जा रहा है कि शनिवार दिनांक 26.04.25 को 132 के.वी मोगा-1 पावर स्टेशन पर 66 के.वी बसबार की तत्काल मरम्मत के कारण 66 के.वी पावर स्टेशन फोकल प्वाइंट मोगा बंद रहेगा। इसके साथ ही 11 के.वी आई.टी.आई. फीडर, 11 के.वी शहीद भगत सिंह फीडर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहेंगे।

ए.ई. जतिन सिंह एस.डी.ओ नॉर्थ मोगा और जे.ई राजिंदर सिंह विरदी नॉर्थ मोगा ने बताया कि इससे सरकारी आई.टी.आई. धर्म सिंह नगर, कच्चा दोसांझ रोड, बेदी नगर, गोधेवाला, करतार नगर, दमन सिंह गिल नगर, विशक्रम भवन, शहीद भगत सिंह नगर, बेदी नगर आदि इलाके प्रभावित रहेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News