अगले 2-3 घंटों को लेकर Punjab  के ये जिले Alert पर, जानें क्यों

punjabkesari.in Friday, Jul 14, 2023 - 09:45 AM (IST)

पंजाब डेस्कः पंजाब के मौसम को लेकर जरूरी खबर है। दरअसल, मौसम विभाग ने पंजाब के जिला फिरोजपुर, बरनाला,  संगरूर, मोगा, मानसा में यैलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले  2-3 घंटों में मध्यम बारिश हो सकती है। 
 

बता दें कि केंद्र के साइंटिस्ट बी- ए. के. सिंह के मुताबिक एक वेस्टर्न डिस्टर्बेस एक्टिव है, जिसकी वजह से यह अलर्ट दिया किया गया है कि अगले 24 घंटे में बारिश हो सकती है। उन्होंने बताया कि इस डिस्टर्बेस के साथ ही लॉन्ग फोरकास्ट में यह एक और वेस्टर्न डिस्टर्बेस देख रहे हैं, हालांकि कब तक चंडीगढ़ पहुंचेगा यह अभी साफ नहीं है। हम लगातार उसे ऑब्जर्व कर रहे हैं। शुक्रवार तक साफ हो जाएगा कि उसकी क्या स्थिति हैं। कई बार डिस्टबैंस नॉर्थ से निकल जाते हैं, ऐसे में अभी यह कहना है कि वह कब और कहां कैसे रिएक्ट करेगा मुश्किल है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News