पंजाब कैबिनेट में शामिल होंगे फौजा सिंह सरारी, सी.एम. मान ने खुद दी ये जानकारी
punjabkesari.in Sunday, Jul 03, 2022 - 06:53 PM (IST)

गुरुहरसहाए (मनजीत) : पंजाबी कहावत है कि जेकर इन्सान सही मंज़िल दी तलाश वल्ल तुर पवे तां उस नूं मंजिल मिली ही जांदी है। यह कहावत फौजा सिंह पर बिल्कुल सटीक बैठती हैं जिन्होंने कई साल पंजाब पुलिस में अपनी सेवाएं दीं। रिटायरमैंट के बाद वह आम आदमी पार्टी में शामिल हुए और पार्टी ने उन्हें विधानसभा हलके गुरूहरसहाए से उम्मीदवार बनाया और चुनावों में उन्होंने बड़ी जीत हासिल की।
इसके चलते पंजाब सरकार द्वारा कैबिनट मंत्रियों की दूसरी सूची में विधायक फौजा सिंह को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। जिसकी सूचना सी.एम. मान द्वारा खुद विधायक को दी गई है। विधायक फौजा सिंह ने सी.एम. मान का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा है कि वह हमेशा ही पंजाब की भलाई के लिए काम करना चाहते थे। उन्होंने कहा कि वह पंजाब सरकार द्वारा दी गई बड़ी जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार और जुर्म करने वाले हर व्यक्ति पर शिकंजा कसा जाएगा चाहे वह किसी राजनीतिक दल से ही क्यों न हो।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
महागठबंधन सरकार में 4 मंत्री पद चाहती है कांग्रेस, लालू से मुलाकात के बाद भक्त चरण दास ने कही ये बात

Recommended News

IOA ने राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेताओं को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया

शॉपमैन के व्यावहारिक दृष्टिकोण ने मेरा सर्वश्रेष्ठ लाने में मदद की : ज्योति

महेंद्र सिंह धोनी ने अर्से बाद शेयर की इंस्टा. पोस्ट, फैंस कर रहे वाहवाही

जमुई पत्रकार हत्याकांडः BWJU ने की त्वरित सुनवाई की मांग, कहा- यह देश की लोकतांत्रिक भावना पर हमला