Bathinda: भयानक सड़क हादसे में रिटायर फौजी की दर्दनाक मौ/त
punjabkesari.in Saturday, Sep 19, 2026 - 05:33 PM (IST)
बठिंडा: एक भयानक सड़क हादासे में रिटायर फौजी की दर्दनाक मौत होने की खबर सामने आई है। जानकरी के मुताबिक, बठिंडा में मानसा रोड पर कोटफत्ता सूएं के पास एक कार और बाइक में जबरदस्त टक्कर हो गई, जिसमें रिटायर फौजी की मौत हो गई।
मृतक फौजी की पहचान अमृतपाल सिंह पुत्र भान सिंह (58) निवासी दरियापुर कला के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक बठिंडा आर्मी कैंटीन से सामान लेकर लौट रहे थे। इसी बीच उनकी बाइक की टक्कर एक कार से हो गई जिसे युवराज शर्मा पुत्र कुलदीप कुमार निवासी सुनाम चला रहा था। दोनों वाहनों की टक्कर इतनी भयानक थी कि कार की आगे से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और बाइक सवार फौजी की मौके पर भी दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सहारा टीम ने एंबुलेंस के जरिए शव को बठिंडा अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया।
इस हादसे संबंधी जानकारी देते हुए थाना कोटफत्ता के एसएचओ ने बताया कि जब उन्हें हादसे की सूचना मिली तो वह तुरन्त पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मौके का जायजा लेने के बाद कार ड्राइवर युवराज शर्मा निवासी सुनाम को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

