चंडीगढ़ को लेकर ये सख्त आदेश जारी, 30 अप्रैल तक सब बंद

punjabkesari.in Friday, Apr 16, 2021 - 06:18 PM (IST)

चंडीगढ़ः चंडीगढ़ में बढ़ रहे कोरोना के मामले को लेकर चंडीगढ़ प्रशासन ने बड़ा फैसला लेते हुए वीकेंड लॉकडाउन लगा दिया है। अब चंडीगढ़ में जिम और सपा सैंटर 30 अप्रैल तक बंद रहेंगे। इसके साथ ही राजनीतिक, समाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों पर भी रोक लगा दी है। प्रशासन ने आदेश जारी कर रेलवे स्टेशन, बस अड्डों तथा हवाई अड्डे पर स्क्रीनिंग तेज करने को कहा है।

चंडीगढ़ प्रशासन के आदेशों के अनुसार चंडीगढ़ में सिनेमा हाल में अब 50 प्रतिशत लोग ही शामिल हो पाएंगे। इसके अतिरिक्त सरकारी दफ्तरों में 50 प्रतिशत स्टाफ के साथ ही काम किया जाएगा। ये ही व्यवस्था बसों में भी लागू रहेगी। इसके अतिरिक्त लाइब्रेरी म्यूजियम, कॉचिंग सैंटर भी बंद कर दिए गए है। यह आदेश 30 अप्रैल तक जारी रहेंगे।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News