MSP के लेकर भाजपा के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष ने उठाए यह बड़े सवाल

punjabkesari.in Monday, Oct 11, 2021 - 01:09 PM (IST)

चंडीगढ़ (शर्मा) : भाजपा के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के गृह क्षेत्र मालवा में गुलाबी सुंडी के हमले से कपास की फसल को हुए नुकसान के कारण किसानों द्वारा की जा रही आत्महत्यों पर गहरा दुख व्यक्त किया है। राज्य में कांग्रेस सरकार की आलोचना करते हुए शर्मा ने कहा कि पंजाब में कांग्रेस सरकार का असली चेहरा सामने आ गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हाईकमान के नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू, शिरोमणि अकाली दल सुप्रीमो सुखबीर सिंह बादल, अकाली सांसद हरसिमरत कौर बादल और अन्य विपक्षी दल लखीमपुर खीरी में डेरा डाले हुए हैं। मृतक के परिजनों को गले लगा कर तस्वीरें खींचकर अपने स्वार्थ के लिए इस मुद्दे का राजनीतिकरण कर रहे हैं।

अश्विनी शर्मा ने कहा कि यदि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष लखीमपुर पहुंच चुके हैं, तो कांग्रेस के पंजाब अध्यक्ष या पंजाब के मुख्यमंत्री वहां क्या करने गए थे। यह सोनिया गांधी को क्या साबित करना चाहते हैं? अश्विनी शर्मा ने कहा कि जब यू.पी. सरकार ने मृतकों के उत्तराधिकारियों को 45 लाख रुपए का मुआवजा और सरकारी नौकरी देने की घोषणा की। पंजाब और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों ने अलग-अलग अपने-अपने स्तर पर 50 लाख रुपए की घोषणा की है। इन सबको पंजाब में कपास की बर्बादी के कारण किसानों द्वारा की जा रही आत्महत्याएं नजर नहीं आ रही।

अश्विनी शर्मा ने कहा कि पंजाब के पड़ोसी राज्य हरियाणा में भाजपा सरकार द्वारा किसानों को 11 फसलों (न्यूनतम समर्थन मूल्य)) और भी बहुत कुछ दे रही है। पंजाब सरकार ने किसानों को और मजदूरों के लिए 90,000 करोड़ रुपए की कर्ज माफी की घोषणा की थी लेकिन आज तक कुछ भी नहीं किया गया है। किसान आंदोलन के दौरान अब तक पंजाब के लगभग 700 लोगों की जान जा चुकी है लेकिन पंजाब की कांग्रेस सरकार ने आज तक उनमें या उनके परिवारों में कोई दिलचस्पी नहीं ली है।

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भी सिर्फ नाटक कर रहे हैं और नवजोत सिंह सिद्धू उससे भी बड़े नाटककार हैं। सिद्धू की दौड़ मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए है। अगर उन्हें मुख्यमंत्री बनाया दिया होता, तो आज पंजाब कांग्रेस जो तमाशा चल रहा है वो पहले ही खत्म हो जाना था। पंजाब के मृतक किसानों को एक लाख से 5 लाख रुपए के मुआवजे की घोषणा की और दूसरे प्रदेशों में 50 लाख रुपए का मुआवजा देकर पंजाब सरकार का न्याय कहां है?

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News