खुद को AAP विधायक का PA बता करता था ये काम, चढ़ा पुलिस के हत्थे

punjabkesari.in Friday, Jan 06, 2023 - 04:27 PM (IST)

जालंधर (सोनू):  आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा का पी.ए. बताकर लोगों से पैसे मांगने वाले व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें 4 जनवरी को आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा के पी.ए. रोहित ने थाना डिवीजन नं. 4 पुलिस को कंप्लेंट दी थी की कि कुछ लोगों को फोन कॉल आई जिस पर फोन पर बोलने वाले ने अपने आपको विधायक का ( पी.ए ) बताया है। यही नहीं विधायक रमन अरोड़ा से बात करने को कह कर फोन किसी दूसरे व्यक्ति को दे देता है। इसके बाद दूसरा व्यक्ति सामने वाले व्यक्ति से विधायक रमन अरोड़ा बनकर  पैसे की मांग कर रहा है और अलग-अलग कारण बताता है।

इस मामले को लेकर थाना नंबर 4 की पुलिस ने 1 व्यक्ति  को गिरफ्तार कर लिया है। इस बारे में जानकारी देते हुए ए.सी.पी. निर्मल सिंह ने कहा कि खुद को विधायक का पी.ए. बताकर लोगों से ठगी करने वाले व्यक्ति को मोबाइल ट्रैकिंग की मदद से गिरफ्तार कर लिया गया है। पकड़े गए  आरोपी की पहचान भलिंदर सिंह निवासी मोहाली के रूप में हुई है। फिलहाल जिस व्यक्ति को यह विधायक रमन अरोड़ा बताकर बात करवाता था, उसकी तलाश जारी है। पकड़े गई व्यक्ति का क्रमीनल रिकार्ड है उस पर पहले भी 3 एफ.आई.आर. दर्ज हैं। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News