रिसैप्शन पार्टी में विधायक अंगद और अदिति को बधाई देने उमड़े हजारों लोग

punjabkesari.in Tuesday, Nov 26, 2019 - 10:28 AM (IST)

नवांशहर(त्रिपाठी, मनोरंजन): नव दम्पति विधायक अदिति सिंह और अंगद सिंह की शादी के उपलक्ष्य पर हलके के लोगों के लिए नवांशहर के राहों रोड पर स्थित दोआबा आर्य सीनियर सैकेंडरी स्कूल के मैदान में रिसैप्शन पार्टी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधायक अंगद सिंह व अदिति सिंह के मंच पर पहुंचते ही उन्हें बधाई देने के लिए लोगों की लंबी कतार लग गई। हर कोई वर-वधू को बधाई देते हुए उनके साथ फोटो खिंचवाने की होड़ में शामिल हो गया। कार्यक्रम में हलके के अतिरिक्त अन्य विधानसभा क्षेत्रों के वर्कर्स, गांवों के पंच-सरपंच, नंबरदार, पार्षद व गण्यमान्य लोगों सहित करीब 10 हजार लोग नव दम्पति को आशीर्वाद देने पहुंचे और दोपहर 12 बजे आरंभ हुए भोज में शामिल हुए।
PunjabKesari, Thousands gathered at MLA Angads Reception Party
दुल्हन की तरह सजाया पंडाल
विधायक नव दम्पति जोड़ी के विवाह संबंधी आयोजित होने वाली हलके के लोगों की रिसैप्शन पार्टी की तैयारी के लिए पिछले करीब 1 सप्ताह से पंडाल को सजाने और खाने-पीने का सामान तैयार करने की तैयारियां चल रही थीं। लोगों में विधायक की रिसैप्शन पार्टी में भागेदारी करने को लेकर भारी उत्साह था। जानकारी के अनुसार कई लोग 1 से अधिक बार निमंत्रण मिलने पर फूले नहीं समा रहे थे।
PunjabKesari, Thousands gathered at MLA Angads Reception Party
अदिति सिंह ने शुभकामनाओं पर जताया आभार
पंडाल में पहुंचे नव दम्पति विधायक अदिति सिंह और अंगद सिंह से मिलने वाले वर्कर्स में होड़ लगी रही। विशेष तौर पर जिस तरह नव-नवेली दुल्हन अदिति सिंह ने वर्कर्स की शुभकामनाओं पर आभार का जवाब बिना किसी झिझक के दिया तो उससे हलके कांग्रेस वर्कर्स गद्गद् नजर आए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Sunita sarangal

Related News