"तिब्बत को आजादी दो" के नारों से गूंजा लुधियाना, कारोबारियों ने निकाला शांति मार्च

punjabkesari.in Saturday, Aug 22, 2026 - 10:53 AM (IST)

लुधियाना (स्याल): तिब्बत की आजादी की मांग को लेकर शनिवार को लुधियाना में तिब्बती व्यापारियों ने शांति मार्च निकाला। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तिब्बती ध्वज और बैनर लेकर “तिब्बत को आजादी दो” के नारे लगाए।

जानकारी के अनुसार, युवा कांग्रेस की ओर से शहीद लोबंगा रागजेन के सम्मान में दुनिया भर में विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में लुधियाना में विभिन्न राज्यों से आए तिब्बती हॉजरी व्यापारियों ने शांति मार्च निकाला। यह मार्च डिवीजन नंबर-3 से शुरू होकर गौशाला रोड, सर्कुलर रोड और माधोपुरी होते हुए सुंदर नगर पहुंचा, जहां इसका समापन किया गया। मार्च के दौरान तिब्बती व्यापारियों ने तिब्बत की आजादी के समर्थन में नारे लगाए और अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। इस शांति मार्च को महानगर के कई हॉजरी व्यापारियों ने भी समर्थन दिया। प्रदर्शनकारियों ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को सामने रखा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News