टाईगर सफारी और चिडिय़ाघर में आज से लौटेगी रौनक

punjabkesari.in Monday, Jul 19, 2021 - 07:01 PM (IST)

लुधियाना (मोहिनी): कोरोना संक्रमण के चलते पिछले कई महीनों से बंद महानगर के चिडिय़ाघर  में अब फिर से रौनक लौट आएगी। क्योंकि सरकार की गाईडलाईन को मुख्य रखते हुए विभाग को हिदायत दी गई है कि 20 जुलाई को टाईगर सफारी और चिडिय़ा घर को लोगों के मनोरंजन के लिए खोल दिया जाए। जिसमें आने जाने वाले पर्यटक चिडिय़ाघर में जाकर फिर से टाईगर सहित अन्य जानवरों का दीदार कर सकेंगे। हालांकि कुछ शर्तों के साथ लोगों के लिए चिडिय़ाघर   को खोला जाएगा। कोविड की दूसरी लहर के दौरान चिडिय़ाघर को बंद कर दिया गया था। लेकिन सरकार द्वारा जिले को धीरे धीरे करके अनलॉक किया गया है। इसी कड़ी में अब जी.टी. रोड़ स्थित टाईगर सफारी को आज यानि मंगलवार को पर्यटकों के लिए खोला जाएगा। 

इस संबंध में जानकारी देते हुए नीरज गुप्ता (पी.एफ.एस) वन मंडल अधिकारी ने लोगों को सलाह दी है कि वे कोविड गाइडलाइन की सख्ती से पालना करें। 
ध्यान रहे कि कोविड की पहली लहर के दौरान चिडिय़ाघर बीते वर्ष 2020 में मार्च माह में बंद कर दिया गया था। जिसके बाद इसे पर्यटकों के लिए दिसंबर 2020 को खोला गया था और इस साल 2021 में बीते अप्रैल के आखिरी सप्ताह में इसे फिर से आम पब्लिक के लिए बंद कर दिया गया था। 
नीरज गुप्ता ने कहा कि अब टाईगर सफारी को सरकार की कोविड़-19 की गाईडलाईन के मुताबिक अब फिर से हिदायतों के अनुसार 150 के करीब पर्यटकों की प्रति स्लोट के हिसाब से एंट्री होगी। 

ऐसे होगी पर्यटकों की एंट्री 
टाईगर सफारी (चिडिय़ाघर) के खुलने का समय सुबह 9:30 से 11:30, दोपहर 12:00 से 2 बजे तक और 2:30 से 4:30 बजे तक पर्यटकों की एंट्री होगी। विभाग द्वारा 30 मिनट बाद बाड़े को सैनेटाईज किया जाएगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tania pathak

Recommended News

Related News