पंजाब कैबिनेट मीटिंग का समय बदला, जानें नई Timing

punjabkesari.in Monday, Jul 14, 2025 - 11:41 AM (IST)

पंजाब डेस्क : पंजाब कैबिनेट मीटिंग को लेकर अहम खबर सामने आई है। पंजाब विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले बुलाई जाने वाली कैबिनेट बैठक का समय बढ़ा दिया गया है। अब यह बैठक दोपहर 12 बजे होगी। गौरतलब है कि पहले कैबिनेट बैठक का समय सुबह 11 बजे रखा गया था, जिसे अब बदल दिया गया है।  बैठक के दौरान पंजाब विधानसभा में पेश किए जाने वाले महत्वपूर्ण विधेयकों को मंजूरी दी जानी है।

इस मौके पर विधानसभा में पेश किए जाने वाले अहम बिलों को मंजूरी दी जाएगी। पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र के अभी दो दिन बाकी हैं। आज और कल सत्र की कार्यवाही चलेगी। आज कैबिनेट की मंजूरी के बाद इन बिलों को विधानसभा में पेश किया जाएगा और फिर इन्हें लागू करने से पहले विभिन्न संगठनों और आम जनता से सुझाव भी लिए जाएंगे। बता दें कि, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज पंजाब विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले सुबह 11 बजे अपने निवास पर कैबिनेट बैठक बुलाई थी। अब इस मीटिंग के समय में बदलाव कर दिया गया है जोकि अब दोपहर 12 बजे होगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News