इन राशि वालों को सेहत का रखना होगा खास ख्याल, जानें आज का अपना राशिफल

punjabkesari.in Sunday, Mar 10, 2024 - 09:02 AM (IST)

मेष : मेष राशि वाले आज अपनी जिम्मेदारियों पर कायम रहने का प्रयास करें। रियल एस्टेट का काम करने वाले लोग लोन से बचें। स्वास्थ्य और धन संबंधी मामले आपके पक्ष में रहेंगे।

वृष : व्यापार करने वाले लोग कहीं भी धन के निवेश से बचें। वाणी की मधुरता बनाएं रखें। आप अपने प्रिय व्यक्ति के साथ मन की बातें शेयर कर सकते हैं।

मिथुन : मिथुन राशि वाले आज ऑफिस के कामों को समय पर पूरा करने का प्रयास करें। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो सकती है। किसी पर भी आंख मूंद कर भरोसा न करें।

कर्क : आज परिवार के साथ समय बीताने के लिए दिन अच्छा है। पैतृक संपत्ति में कोई विवाद हो सकता है। सेहत को बढ़िया रखने के लिए रोजाना योग को शामिल करें।

सिंह :  सिंह राशि वाले दफ्तर में काम को बहुत ध्यान से करें। वित्तीय और स्वास्थ्य स्थिति में सुधार होगा। वरिष्ठ लोगों के साथ में बहस करने से बचें, क्योंकि कुछ स्थितियों पर चुप रहना ही उचित होता है।

कन्या : आज व्यापार में किसी अनुभवी की सलाह अवश्य लें। पैसों से जुड़े मामले आपके पक्ष में रहेंगे। माता-पिता की सेहत का विशेष ध्यान रखें।

तुला :  तुला राशि वाले अगर व्यापार में कोई बदलाव करना चाहते है तो आज का दिन अच्छा है। जिंदगी जो मौके दे रही है उन्हें गंवाएं न। दाम्पत्य रिश्तों में मजबूती आएगी।

वृश्चिक : युवा वर्ग को कोई दिक्कत है तो घर के बड़ों से शेयर करें, हल अवश्य मिलेगा। कार्यस्थल पर पदोन्नति की उम्मीद की जा सकती है।

धनु : धनु राशि वालों की कार्यस्थल पर प्रशंसा होगी। कर्तव्यों और जिम्मेदारियों से पीछे न हटे। दाम्पत्य जीवन की बात करें और यदि आपके कोई संतान नहीं है और आप संतान की कामना कर रहे थे तो आपकी यह इच्छा भी पूरी हो सकती है।  

मकर : आज आपको आलस का त्याग करना होगा। प्रियजनों के साथ बाहर घूमने की योजना बनाने के लिए अच्छा दिन है। फोन कॉल पर अच्छी खबर की उम्मीद की जा सकती है।

कुंभ : कुंभ राशि वालों को एक्स्ट्रा इनकम के नए साधन मिलेंगे। शिक्षण पेशे से जुड़े लोग पदोन्नति की उम्मीद कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।

मीन : सेहत से जुड़े मामले आपको परेशान कर सकते है। अधिकारियों की नजर आपके काम पर हो सकती है, इसलिए चूक करने से बचें। पाचन तंत्र कमजोर होगा।

अब अंत में जान लेते हैं आज का महाउपाय :  अगर  माता लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहते है तो आज के दिन महालक्ष्मी मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से वो शीघ्र प्रसन्न होती हैं और घर में विराजती हैं।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News