लुधियाना में दर्दनाक हादसा! करंट की चपेट में आया Powercom का कॉन्ट्रैक्ट वर्कर

punjabkesari.in Monday, Aug 31, 2026 - 12:26 AM (IST)

लुधियाना  (खुराना): पावरकॉम की एस्टेट डिविजन के अंतर्गत पड़ते मिल्लरगंज के कबीर नगर इलाके में करंट लगने के कारण पावरकॉम के कॉन्ट्रैक्ट वर्कर सुखजीत सिंह की मौत होने का दुखद समाचार सामने आया है।

जवान बेटे की मौत की खबर सुनने के बाद घर में माहौल गमगीन बना हुआ है और पति की हुई दर्दनाक मौत से पत्नी की आंखों से आंसू नहीं थम रहे हैं। पिछले कुछ समय दौरान सी.एच.बी. और कॉन्ट्रैक्ट बेस कर्मचारियों की हुई दर्दनाक मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच समय-समय पर पावरकॉम से संबंधित अधिकारियों और ठेकेदारों की लापरवाही सामने आती रहती है लेकिन बावजूद इसके सिस्टम में कोई सुधार नहीं आ रहा है। मृतक सुखदीप सिंह पावरकॉम विभाग में पिछले करीब 7 वर्षों से ड्यूटी कर रहा था और अब वह कॉन्ट्रैक्ट बेस पर आया था जिसके कारण घर में खुशियों का माहौल था लेकिन उसकी मौत खबर के बाद मानो जैसे पूरे घर में अंधेरा पसर कर गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor