Punjab में दर्दनाक हादसा: बेकाबू कार पेड़ से टकराई, चालक की मौत

punjabkesari.in Sunday, Feb 01, 2026 - 06:38 PM (IST)

टांडा उड़मुड़  (पंडित): होशियारपुर रोड पर गांव बैंचा के पास हुए बेकाबू कार की पेड़ से टकराने से एक कार चालक की मौत हो गई, जबकि एक महिला समेत 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा शाम करीब 4.20 बजे हुआ जब होशियारपुर की तरफ जा रहे कार चालकों की कार बेकाबू होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई।

हादसे में गुरजिंदर सिंह पुत्र हरभजन सिंह निवासी जहूरा की मौत हो गई, जबकि कार सवार सरपंच जहूरा राजेश कुमार पुत्र वीर चंद, अश्वनी कुमार पुत्र राम पाल और लक्ष्मी पत्नी राम पाल निवासी लुधियाना गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को टांडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को दूसरे निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News