विदेश की धरती पर जालंधर के युवक के साथ दर्दनाक हादसा
punjabkesari.in Saturday, Nov 01, 2025 - 03:42 PM (IST)
काला संघिया (निज्जर) : रोजी-रोटी और बेहतर भविष्य का सपना लेकर इटली गए एक पंजाबी युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक के रिश्तेदार गुरप्रीत सिंह संघा द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, जालंधर के निकट गांव सहम का निवासी सुखबीर सिंह इटली के शहर रिबाल्टाना से काम के बाद साइकिल से घर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिसके बाद युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे वाले वाहन के चालक ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है, बताया जा रहा है कि उसने कथित तौर पर शराब पी रखी थी। सुखबीर 6 साल पहले 2019 में इटली गया था और अब कुछ समय के लिए कागजात वगैरह मिलने के बाद वह अपने वतन लौटने वाला था। सुखबीर सिंह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। मृतक का पार्थिव शरीर 3 नवंबर को पंजाब पहुंचेगा, जिसके बाद उसके पैतृक गांव सहम में उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

