घने कोहरे के कारण जालंधर में फिर हादसा, फुटपाथ पर पलटा ट्रक

punjabkesari.in Sunday, Dec 28, 2025 - 10:42 AM (IST)

जालंधर (कुंदन, पंकज): पंजाब में कड़ाके की ठंड के बीच घना कोहरा पड़ रहा है जिस कारण सड़क हादसे हो रहे हैं। जालंधर में आज सुबह घने कोहरे की वजह से एक और हादसा हुआ है। जानकारी के मुताबिक जालंधर में पटेल चौक के पास सुबह सामान से भरा एक ट्रक बेकाबू हो गया और फुटपाथ पर पलट गया।

PunjabKesari

पटेल चौक पर हुए इस हादसे की वजह से सड़क पर बड़ी संख्या में वाहनों की लाइनें लग गई, जिससे लोगों को ट्रैफिक जाम की समस्या का सामना करना पड़ा। आपको बता दें कि इससे पहले जालंधर-पठानकोट नेशनल हाईवे के पास भी घने कोहरे की वजह से एक हादसा हुआ था। वेरका दूध ले जा रहा एक ट्रक कोहरे की वजह से कुछ दिखाई न देने पर गंदे नाले में गिर गया था। इस हादसे में ड्राइवर की जान बाल-बाल बच गई थी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News