यात्रीगण कृपया ध्यान दें, ये ट्रेनें 28 फरवरी तक नहीं चलेंगी

punjabkesari.in Saturday, Dec 28, 2019 - 09:21 AM (IST)

जालंधर(गुलशन): कोहरे के मौसम में जहां आम जनजीवन पर असर पड़ रहा है वहीं रेल यातायात भी बुरी तरह प्रभावित हो रहा है, जिस कारण ट्रेनों के लेट-लतीफी का सिलसिला लगातार जारी है। रोजाना ही ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों देरी से चल रही हैं। कोहरे का मौसम शुरू होने से पहले ही एहतियात के तौर पर रेलवे विभाग द्वारा 22 मेल/एक्सप्रैस ट्रेनों को रद्द कर दिया था। इसके बाद अब पैसेंजर ट्रेनों को भी रद्द किया जा रहा है।  फिरोजपुर मंडल के अधीन चलने वाली 5 पैसेंजर ट्रेनें रद्द और 5 ट्रेनें 1 जनवरी 2020 से 28 फरवरी 2020 तक शॉर्ट टर्मिनेट की जा रही हैं। इन ट्रेनों के रद्द और शार्ट टर्मिनेट होने से डेली पैसेंजरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। दूसरी तरफ शुक्रवार को सचखंड एक्सप्रैस 3 घंटे, दादर एक्सप्रैस सवा 2 घंटे, पश्चिम एक्सप्रैस 2 घंटे, हावड़ा मेल करीब 3 घंटे की देरी से चल रही थीं।

1 जनवरी से 28 फरवरी 2020 तक शॉर्ट टर्मिनेट की गई ट्रेनें 

ट्रेन संख्या ट्रेन का नाम इन स्टेशनों के बीच रहेंगी रद्द
74968 लोहिया खास-लुधियाना डी.एम.यू. फिल्लौर-लुधियाना के बीच
74986 फाजिल्का-बठिंडा डी.एम.यू. कोटकपूरा- बठिंडा के बीच
74969 लुधियाना लोहियां खास डी.एम.यू. लुधियाना-फिल्लौर के बीच
74985 बठिंडा-फाजिल्का एम.ई.एम.यू. बठिंडा-कोटकपूरा के बीच
74924 मानांवाला-होशियारपुर डी.एम.यू. मानांवाला-जालंधर सिटी के बीच


1 जनवरी से 28 फरवरी तक रद्द की पैसेंजर ट्रेनें

ट्रेन संख्या ट्रेन का नाम
74912 जालंधर सिटी-होशियारपुर डी.एम.यू.
74991 होशियारपुर-जालंधर सिटी डी.एम.यू.
74641 जालंधर सिटी-मानांवाला डी.एम.यू.
74984 फाजिल्का-कोटकपूरा डी.एम.यू.
74981 कोटकपूरा-फाजिल्का डी.एम.यू.

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Sunita sarangal

Recommended News

Related News