एक सी.जे.एम. सहित पंजाब के 19 सिविल जज तबदील

punjabkesari.in Wednesday, Jan 22, 2020 - 10:48 AM (IST)

चंडीगढ़(भुल्लर): पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा जारी आदेशों अनुसार एक सी.जे.एम. सहित पंजाब के 19 सिविल जजों का तबादला किया गया है।  जारी तबादला आदेशों के अनुसार चीफ ज्यूडिशियल मैजिस्ट्रेट तेज प्रताप सिंह रंधावा को फरीदकोट से बदलकर सिविल जज (एस.डी.) चंडीगढ़ लगाया गया है।

एडिशनल सिविल जज (एस.डी.) अशोक कुमार चौहान को मानसा से तबदील कर सैक्रेटरी लीगल अथॉरिटी बङ्क्षठडा, गुरबीर सिंह को बरनाला से तबदील कर सैक्रेटरी लीगल अथॉरिटी तरनतारन, प्रीति शुक्ला को लुधियाना से तबदील कर लुधियाना में ही सचिव जिला लीगल अथॉरिटी लगाया गया है। राजेश आहलुवालिया को नकोदर से तबदील कर सी.जे.एम. तरनतारन, हरविंद्र सिंह सिंधिया को श्री मुक्तसर साहिब से बदलकर सी.जे.एम. फरीदकोट, रछपाल सिंह को सुल्तानपुर लोधी से बदलकर सी.जे.एम. गुरदासपुर, अजय मित्तल को संगरूर से बदलकर एडिशनल सिविल जज (एस.डी.) बठिंडा, मनी अरोड़ा को नाभा से बदलकर एडिशनल सिविल जज (एस.डी.) संगरूर, नीरज कुमार को पायल से बदलकर एडिशनल सिविल जज (एस.डी.) नाभा, किरण ज्योति को बङ्क्षठडा से बदलकर एडिशनल सिविल जज (एस.डी.) लुधियाना, सिविल जज महेश कुमार को गुरदासपुर से एडिशनल सिविल जज (एस.डी.) सुल्तानपुर लोधी, बलजिंद्र कौर को लुधियाना से एडिशनल सिविल जज (एस.डी.) नकोदर, एकता सहोता को दसूहा से एडिशनल सिविल जज (एस.डी.) पायल, राजिंद्र सिंह को बरनाला से एडिशनल सिविल जज (एस.डी.) मुक्तसर साहिब, हरीश  कुमार को रोपड़ से एडिशनल सिविल जज (एस.डी.) मानसा, सुरेखा रानी को बठिंडा से एडिशनल सिविल जज (एस.डी.) बरनाला, जगविंद्र को धूरी से सिविल जज (जे.डी.)/जे.एम. मालेरकोटला तथा विजय सिंह डडवाल को बङ्क्षठडा से बदलकर सिविल जज (जे.डी.)/जे.एम. बरनाला लगाया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News