जालंधर सहित 4 जिलों के सिविल सर्जनों के तबादले
punjabkesari.in Tuesday, Oct 12, 2021 - 02:11 PM (IST)

जालंधर(रता): पंजाब सरकार ने मंगलवार एक आदेश जारी करके राज्य के चार सिविल सर्जनों का तबादला किया है।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग पंजाब के सचिव विकास गर्ग द्वारा जारी आदेशानुसार होशियारपुर के सिविल सर्जन डॉक्टर रंजीत सिंह को जालंधर का सिविल सर्जन तथा फतेहगढ़ साहब के डॉक्टर सतेंद्र पाल को लुधियाना का सिविल सर्जन, गुरदासपुर के डॉक्टर हरभजन राम को फतेहगढ़ साहब का सिविल सर्जन तथा जालंधर के सिविल सर्जन डॉक्टर बलवंत सिंह को डायरेक्टर दफ्तर चंडीगढ़ में बतौर डिप्टी डायरेक्टर लगाया गया है।
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here