लड़ाई-झगड़े से परेशान विवाहित जोड़ो ने एक साथ की खुदकुशी

punjabkesari.in Monday, Nov 15, 2021 - 01:02 PM (IST)

लुधियाना (अनिल): थाना मेहरबान के अधीन भगवंत कॉलोनी‌ में एक घर से पति-पत्नी के शव बरामद हुए हैं। जानकारी देते हुए थानेदार बलकार सिंह ने बताया कि रविवार दोपहर पुलिस को सूचना मिली थी कि एक घर में पति-पत्नी के शव पड़े हुए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

जांच अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान अखिलेश कुमार (30) और उसकी पत्नी ऋतु (28) के तौर पर की गई है। दोनों मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे और यहां फैक्ट्री में काम करते थे। दोनों का करीब एक साल पहले विवाह हुआ था। अखिलेश शराब पीने का आदी था, इस कारण दोनों में रोज लड़ाई-झगड़ा होता रहता था। दोपहर के समय ऋतु की बहन उसके घर आई जब उसने दरवाजा खोल कर देखा तो दोनों के शव जमीन पर पड़े हुए थे और गले में फंदा लगाया हुआ था।

जांच के दौरान पता चला है कि दोनों ने पंखे के साथ लटक कर खुदकुशी की है और वजन अधिक होने के कारण शव नीचे गिर गए थे। फिलहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है और दोनों के रिश्तेदारों को उत्तर प्रदेश में सूचित कर दिया है। फिलहाल 174 की कार्यवाही की गई है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News