जालंधर-लुधियाना हाईवे पर ASI के साथ दर्दनाक हादसा, मसीहा बन पहुंची SSF टीम ने बचाई जान

punjabkesari.in Wednesday, Feb 28, 2024 - 12:18 PM (IST)

जालंधर : जालंधर-लुधियाना हाईवे पर फिल्लौर के पास दर्दनाक सड़क हादसा होने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार यहां ट्रक ने पुलिसकर्मी को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल पुलिसकर्मी की पहचान ए.एस.आई. सरबजीत सिंह के रूप में हुई है। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं इस संबंध में सूचना मिलते ही थाना फिल्लौर की पुलिस मौके पर पहुंची।

यह भी पढ़ेंः Breaking: पंजाब में बड़ा संकट,  Diesel और सिलेंडर गैस को लेकर जनता में हाहाकार

जानकारी मिली है कि यह हादसा फिल्लौर हाईवे पर लगने वाले हाईटेक नाके के नजदीक हुआ है। वहीं सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम ने तुरंत ए.एस.आई. सरबजीत सिंह को अस्पताल पहुंचाया और स्थानिय पुलिस को इसकी जानकारी दी। इस मामले में पुलिस द्वारा अभी कोई कार्रवाई नहीं की गई है। पुलिस आज ए.एस.आई. सरबजीत सिंह के बयान दर्ज कर आगे  की कार्रवाई करेगी।        

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News