जालंधर की दिलकुशा मार्केट में GST की रेड, पुलिस के साथ पहुंची टीम से मचा हड़कंप

punjabkesari.in Thursday, Mar 12, 2026 - 02:45 PM (IST)

जालंधर: शहर की दिलकुशा मार्केट में उस समय हड़कंप मच गया जब GST विभाग की टीम ने एक मेडिकल दुकान पर छापेमारी की है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार “क्वालिटी मेडिसिन” नामक दुकान पर GST अधिकारियों ने रेड की कार्रवाई की है।

बताया जा रहा है कि जीएसटी विभाग की टीम पुलिस के साथ मौके पर पहुंची, जिसके बाद मार्केट में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। अचानक हुई इस कार्रवाई से आसपास के दुकानदारों में भी हलचल देखी गई। फिलहाल अधिकारियों की ओर से अभी इस मामले में आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News