Canada में 2 भाईयों की दर्दनाक मौ/त, खाई में गिरा ट्रक... सदमें में परिवार

punjabkesari.in Thursday, Mar 05, 2026 - 05:24 PM (IST)

तरनतारन : पंजाब के 2 युवकों के साथ कनाडा में हादसा हो गया। तरनतारन जिले के 2 नौजवानों की मौत की दुखद खबर सामने आई है, जो रोजी-रोटी कमाने और अपने परिवार के बेहतर भविष्य के लिए कनाडा गए थे। इस घटना के बाद दोनों परिवारों और गांवों में दुख की लहर दौड़ गई है। मिली जानकारी के मुताबिक, तरनतारन जिले के गांव माड़ी गौर सिंह और एलोवाल के रहने वाले तलविंदर सिंह (32) और जजबीर सिंह (30) कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में रह रहे थे। बताया जा रहा है कि कल वहां एक ट्रक से हुए भयानक सड़क हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

गांव माड़ी गौर सिंह के रहने वाले तलविंदर सिंह गिल के पिता नरिंदरजीत सिंह ने बताया कि तलविंदर सिंह करीब साढ़े 4 साल पहले कनाडा गया था। वह वहां अपनी पत्नी और एक छोटे बेटे के साथ रहता था। उन्होंने बताया कि हादसे में मरने वाला दूसरा नौजवान जजबीर सिंह, तलविंदर सिंह की बुआ का बेटा था। उन्होंने यह भी बताया कि तलविंदर सिंह के परिवार में उसकी पत्नी और करीब 2 साल का एक बेटा है। इस दुखद घटना के बाद परिवार गहरे सदमे में है।

मृतक युवक के परिवारों ने सरकार से मांग की है कि शवों को जल्द से जल्द भारत लाया जाए ताकि वे अपने गांव में अंतिम संस्कार कर सकें। इस बीच, गांव वाले और रिश्तेदार परिवार के साथ अपना दुख बांट रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार ब्रिटिश कोलंबिया के हाईवे 97 अलास्का हाईवे पर हादसा हुआ है। दोनों युवक ड्यूटी के दौरान ट्रक लेकर जा रहे थे, इसी दौरान वह सड़क से नीचे गहरी खाई में गिर गए। हादसा इतना भयानक था कि दोनों युवक बुरी तरह से ट्रक में फंस गए। जब तक इन्हें बाहर निकाला गया तब तक इनकी मौत हो चुकी थी। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News