लुधियाना में टूटी सड़कें बनी खतरा ! गड्ढे के कारण आपस में टकराई दो कारें, हंगामा

punjabkesari.in Sunday, May 03, 2026 - 08:02 PM (IST)

लुधियाना (राकेश मोदगिल) : लुधियाना शहर में सड़कों की हालत इतनी खस्ता हो चुकी है, कि वहां से वाहनों का गुजरना दुर्भर हो गया है। लुधियाना के आत्म नगर इलाके के पास सड़क पर पड़े बड़े गड्ढे के कारण दो कारें आपस में टकरा गईं, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और झगड़ा हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए मामला शांत करवाया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह हादसा नगर निगम की लापरवाही का नतीजा है। उनका आरोप है कि पिछले 6 से 7 महीनों से सड़क पर गहरे गड्ढे पड़े हुए हैं, लेकिन निगम द्वारा अब तक उनकी मरम्मत नहीं करवाई गई, जिससे आए दिन हादसों का खतरा बना रहता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News