लुधियाना में 6 करोड़ का विजेता लापता, की जा रही तलाश

punjabkesari.in Sunday, Apr 19, 2026 - 01:52 PM (IST)

पंजाब डेस्क : लुधियाना ने एक और व्यक्ति को करोड़पति बना दिया है। आपको बता दें कि पंजाब स्टेट बैसाखी बंपर का नतीजा आ गया है और इसका पहला इनाम जो कि 6 करोड़ रुपए है लुधियाना में बिकी टिकट का लगा है। वहीं विजेता अभी तक सामने नहीं आया है जिसकी तलाश की जा रही है। 

बैसाखी बंपर का पहला इनाम B सीरीज के टिकट नंबर 520720 का लगा है। दुकानदार द्वारा विजेता की तलाश की जा रही है क्योंकि विजेता नतीजे आने के एक महीने के अंदर इनाम क्लेम कर सकता है। लॉटरी विक्रेता द्वारा ढोल बजा कर भंगड़ा डालकर खुशी जताई जा रही है। बता दें कि पंजाब स्टेट लॉटरी द्वारा विभिन्न ड्रॉ निकाले जाते हैं जिसे जीतकर कई लोग लखपति और करोड़पति बन चुके हैं।      

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News