दो लड़कियों ने आपस में रचाई शादी, सोशल मीडिया पर Viral वीडियो देख परिवार को चला पता

punjabkesari.in Monday, Jul 19, 2021 - 01:46 PM (IST)

जगराओं (राज बब्बर): जगराओं के गांव सवद्दी में उस समय हंगामा हो गया जब गांव की ही दो लड़कियों ने आपस में शादी रचा ली। इन दोनों लड़कियों की शादी के बारे में परिवार को बिलकुल भी भनक ततक नहीं थी। उन लोगों को तब पता चला जब दोनों लड़कियों की शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस वायरल वीडियो में दोनों लड़कियां एक-दूसरे को वरमाला पहनाती नजर आई। इतना ही नहीं एक लड़की ने दूसरे की मांग में सिन्दूर भी भरा, वीडियो में दो लोग और शामिल थे। 

PunjabKesari

इस वीडियो के सोशल मीडिया पर सामने आते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया। गांव वालों की तरफ से उनकी इस हरकत का सख्त विरोध किया गया। इतना ही नहीं परिवार वालों ने भी लड़कियों को अपनाने से साफ़ इंकार कर दिया। उन्होंने साफ़ कहा कि दोनों परिवार उक्त लड़कियों को बेदखल करते है। इस बारे में गांव के सरपंच ने कहा कि इससे आसपास का माहौल खराब होता है। ऐसे में वो लड़कियों को इस गांव में बिलकुल भी नहीं रहने देंगे। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tania pathak

Recommended News

Related News