पुलिस के हाथ लगी कामयाबी, पिस्तौल व कारतूसों के साथ दो युवक गिरफ्तार
punjabkesari.in Sunday, Nov 09, 2025 - 09:42 PM (IST)
गुरदासपुर (विनोद): धारीवाल पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके पास से एक पिस्तोल, मैगज़ीन और 2 जिन्दा कारतूस बरामद कर मामला दर्ज किया है।
इस संबंध में एएसआई बलबीर सिंह ने बताया कि उन्होंने पुलिस पार्टी के साथ मिलकर देबू पुत्र लक्ष्मी नारायण निवासी राजीव कॉलोनी धारीवाल और राहुल पुत्र वीना निवासी गांव पुराना लित्तर थाना सिटी गुरदासपुर को तरीजा नगर मोड़ बाईपास, धारीवाल से गिरफ्तार किया। देबू की तलाशी लेने पर उसकी पैंट की बाईं जेब से एक बिना नंबर की पिस्तोल, एक मैगज़ीन और 2 जिन्दा कारतूस बरामद हुए।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब आरोपियों से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि दोनों ने यह पिस्तोल किसी अज्ञात व्यक्ति से खरीदकर अपने पास रखी थी। जिस पर दोनों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया गया।

