Punjab: नेशनल हाईवे पर लटकता मिला युवक का शव, फैली सनसनी
punjabkesari.in Friday, Mar 27, 2026 - 08:22 PM (IST)
कालानौर (हरजिंदर सिंह गोराया): गुरदासपुर से डेरा बाबा नानक रोड पर स्थित कस्बा कालानौर से गुजरते नेशनल हाईवे पर अड्डा संगतपुर (बख्शीवाल) के पास पुल से फंदा लगाकर एक युवक द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। इस घटना की सूचना मिलते ही थाना कालानौर के एसएचओ जतींदर पाल सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंच गए।
इस दौरान एसएचओ जतींदर पाल सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि संगतपुर के पास हाईवे पर बने पुल से एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की बारीकी से जांच शुरू कर दी गई।
उन्होंने बताया कि उक्त युवक प्रवासी प्रतीत हो रहा है और उसने प्लास्टिक की बोरी का फंदा बनाकर आत्महत्या की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर 72 घंटे के लिए गुरदासपुर के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

