यूक्रेन-रूस युद्धः घर वापिस आए पोते को देखकर दादी की आंखें हुई नम

punjabkesari.in Tuesday, Mar 08, 2022 - 04:00 PM (IST)

श्री मुक्तसर साहिब (पवन तनेजा): यूक्रेन युद्ध कारण अभी भी भारत के कई विद्यार्थी वहां फंसे हुए हैं। इस कारण मां-बाप के दिलों की धड़कने बढ़ीं हुई हैं। जितनी देर बच्चे उनके पास नहीं आते वह चिंता में डूबे हुए हैं। इस तरह ही करीब 2 वर्ष पहले यूक्रेन में पढ़ाई के लिए गए नवनीत सिंह जोड़ा भी कई मुश्किलों का सामना करके अपने घर लौट आया है। नवनीत सिंह जोड़ा पुत्र कुलदीप सिंह जोड़ा रिटायर कृषि अधिकारी यूक्रेन के शहर खारखीव में एम.बी.बी.एस. की पढ़ाई करने गया था। नवनीत ने बताया कि जैसे ही युद्ध शुरू हुआ तो सभी के लिए मुश्किलें बहुत अधिक बढ़ गई। कई किलोमीटर लोग पैदल चलकर सुरक्षित स्थानों तक पहुंचे। ऊपर से मेट्रो में भी मुश्किल के साथ जगह मिली और कई घंटे खड़े रहना पड़ा।

यह भी पढ़ेंः Exit Poll के नतीजों को कांग्रेस ने नकारा, दिया ये बड़ा बयान

यहीं नहीं पोलेंड के बार्डर पर भी करीब पांच घंटे खड़े रहने के बाद पोलैंड में दाखिल हुए। इस समय दौरान भारतीय ए.टी.एम.  भी बंद हो गए थे और सिर्फ थोड़ा समान खाने-पीने और रिहायश के लिए उपलब्ध था। जैसे ही नवनीत घर पहुंचा तो उसकी दादी की आंखें नम हो गई। दादी को मिल कर नवनीत भी काफी खुश हुआ हालांकि खुश तो सारा परिवार है परन्तु जितनी खुशी दादी को हुई है वह शब्दों में बयान नहीं की जा सकती।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News