फिरोजपुर: लड़की के विवाह की खुशियां बदली गम में, जागो के दौरान गोली लगने से चाचा की मौत

punjabkesari.in Thursday, Aug 23, 2018 - 04:11 PM (IST)

फिरोजपुर(कुमार): फिरोजपुर छावनी में फरीदकोट रोड़ पर बीती रात लड़की के विवाह की जागो निकालते समय परिवार पर एक कार सवार ने गोली चला दी जिससे लड़की के चाचा की गोली लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान मुखविन्दर सिंह (40) पुत्र गुरबचन सिंह के तौर पर हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार बीती रात मृतक की भतीजी के विवाह के सम्बन्ध में पारिवारिक सदस्यों की तरफ से जागो निकाली जा रही थी और सारा परिवार खुशी में नाच रहा था कि अचानक एक स्विफ्ट कार सवार व्यक्ति ने लड़की के चाचे को टक्कर मार दी। इस दौरान जब कार चालक को टक्कर मारने का कारण पूछा तो उक्त व्यक्ति ने गुस्से में आ कर हवाई फायर करते हुए मुखविन्दर सिंह को गोली मार दी। गोली लगने से घायल हुए मुखविन्दर को पारिवारिक सदस्यों ने इलाज के लिए अस्पताल दाखिल करवाया परन्तु उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पारिवारिक सदस्यों के बयानों पर कार सवार व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्यवाही शुरू कर दी है। a


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News