भांजी को लेकर घर से भागा मामा, दोनों ने की आत्महत्या

punjabkesari.in Thursday, Sep 09, 2021 - 08:52 PM (IST)

अमृतसर (सुमित) : शहर में एक नवविवाहित जोड़े द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। थाना रामबाग क्षेत्र के अधीन आती बस स्टैंड पुलिस चौकी में गली नंबर 5 में दोपहर उस समय सनसनी फैल गई, जब एक नवविवाहित जोड़े ने आत्महत्या कर ली। पता चला है कि यह दोनों किराए के मकान में रहते थे। घटना की सूचना मिलने पर उक्त स्थान पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और तथ्यों की छानबीन कर रही है। 

पुलिस ने छानबीन में बताया कि मृतक की पहचान धर्मिंद्र सिंह निवासी दसूहा के तौर पर हुई है। मृतक पिछले 3 महीने पहले दुबई से भारत वापस आया था। भारत आने पर वह अपनी बहन की बेटी (भांजी) को बहला-फुसला कर अपने साथ ले आया था। बताया जा रहा है कि दोनों ने शादी भी कर ली थी। विवाह के बाद दोनों किराए पर एक मकान लेकर रहने लगे। बीते दिन दोनों ने आत्महत्या कर ली। पुलिस का कहना है कि लड़की ने जहर निगल कर आत्महत्या की है, जबकि लड़के ने फंदा लगाकर अपनी जान दी है। 

सूत्रों से पता चला है कि मकान मालिक ने इन दोनों को किराए पर रखने से पहले किसी तरह का पहचान पत्र भी नहीं लिया था। पुलिस द्वारा की जा रही जांच में मृतक लड़की की पहचान निवासी टांडा के तौर पर हुई है। दोनों मृतक रिश्ते में मामा-भांजी थे, जिन्होंने आपस में शादी करके रिश्ते को तार-तार कर दिया। यह भी पता चला है कि मृतक लड़के का यह दूसरा विवाह था। 

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Anil Pahwa

Recommended News

Related News