पंजाब के चैतन्य धालीवाल का कमाल, अंडर-20 भारतीय वॉटर पोलो टीम में शामिल

punjabkesari.in Thursday, Jul 16, 2026 - 05:10 PM (IST)

जालंधर (राहुल): पंजाब प्रदेश और देश के लिए गर्व की बात है कि पंजाब स्टेट इंस्टीच्यूट ऑफ स्पोर्ट्स वॉटर पोलो सैंटर जालंधर के वॉटर पोलो खिलाड़ी और स्टार गोलकीपर चैतन्य धालीवाल को आधिकारिक तौर पर अंडर-20 आयु वर्ग की इंडियन वॉटर पोलो टीम के लिए चुना गया है। चैतन्य आगामी इंटरनैशनल चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए थाईलैंड जाएंगे। 

राष्ट्रीय स्तर पर चैतन्य की खेल उपलब्धियां शानदार रही है। उन्होंने जूनियर नेशनल्स में प्रतिष्ठित 'बेस्ट गोलकीपर' का खिताब जीता है और ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में भी 'बेस्ट गोलकीपर' चुने जा चुके हैं। उनके बेहतरीन डिफेंसिव स्किल्स और गोलपोस्ट के सामने लगातार अच्छा प्रदर्शन करने की काबिलियत की वजह से उन्हें नैशनल टीम में यह जगह मिली है।

अपने पूरे स्पोर्ट्स करियर के दौरान, चैतन्य ने मशहूर कोच उमेश शर्मा की देखरेख में पंजाब स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स वॉटर पोलो सैंटर, जालंधर में अपनी स्किल्स को निखारा है और कड़ी ट्रेनिंग की है। यह शानदार उपलब्धि सेंटर में की गई कड़ी मेहनत, उनके अटूट फोकस और उनके माता-पिता- एडवोकेट तजिंदर धालीवाल और तन्वी धालीवाल के लगातार स्पोर्ट का नतीजा है। 

पंजाब स्विमिंग एसोसिएशन के सी ई ओ बलराज शर्मा, अध्यक्षब सुरजीत सिंह संधू, महासचिव अनुज शर्मा और ध्यानचंद अवॉर्ड विजेता सुशील कोहली ने चैतन्य के स्वर्णिम भविष्य की कामना की है। कोच उमेश शर्मा ने अपने खिलाड़ी पर पूरा भरोसा जताते हुए कहा कि एक टॉप-लेवल नेशनल गोलकीपर के तौर पर चैतन्य का पिछला अनुभव उन्हें थाईलैंड में भी अजेय बनाएगा ताकि वे देश का नाम रोशन कर सकें।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News