Chandrayaan 3 : केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने सफल लैंडिंग के लिए की अरदास
punjabkesari.in Wednesday, Aug 23, 2023 - 05:12 PM (IST)

पंजाब डेस्क : भारत के तीसरे चंद्र मिशन की सफलता के लिए देश भर में लोगों द्वारा पूजा-अर्चना की जा रही है। इसी बीच खबर सामने आई है कि केंद्रिय मंत्री हरदीप पुरी दिल्ली के गुरुद्वारा बंगला साहिब पहुंचे हैं। यहां वह चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए अरदास में शामिल हुए। इस दौरान उनके द्वारा मिशन की सफलता के लिए अरदास की गई।
गौरतबल है कि आज इसरो का चंद्रयान-3 का लैंडर मॉड्यूल करीब 6:04 बजे चंद्रमा की सतह पर लैंड करेगा। इसके लिए शाम 5.45 बजे आंतरिक जांच के बाद सॉफ्ट लैंडिंग की प्रक्रिया शुरू होगी। शाम 5.45 बजे से शुरू होकर, यह 17 मिनट का अहम समय होगा जिसमें लैंडर अपने इंजन चालू करेगा और लैंडिंग की तैयारी करेगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here