Punjab में फिर से एक अनोखी प्रतियोगिता, युवाओं को पछाड़ बुजुर्गों ने मारी बाजी, पढ़ें...

punjabkesari.in Wednesday, Feb 25, 2026 - 05:16 PM (IST)

मोगा: जिले में एक अलग तरह की प्रतियोगिता ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, जिले के गांव खोसा कोटला में शहीद गुरदर्शन सिंह स्पोर्ट्स क्लब की ओर से आयोजित इस मुकाबले में प्रतिभागियों को लंबे समय तक पैरों के बल बैठकर अपनी सहनशक्ति साबित करनी थी। आसपास के इलाकों से कुल 13 लोगों ने इसमें भाग लिया।

PunjabKesari

गौरतलब है कि, इस प्रतियोगिता की सबसे खास बात यह रही कि जहां युवा प्रतिभागी ज्यादा देर तक टिक नहीं पाए, वहीं उम्रदराज प्रतिभागियों ने सबको पीछे छोड़ दिया। गांव खोसा कोटला के प्रताप सिंह पप्पा और देव सिंह प्रधान करीब 6 घंटे तक लगातार पैरों के बल बैठे रहे और क्रमशः पहला व दूसरा स्थान हासिल किया। प्रताप सिंह और देव सिंह दोनों को 5200 रुपये नकद इनाम और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

वहीं तीसरा स्थान सुखमंदर सिंह (चूंडी) निवासी घल्ल कलां ने प्राप्त किया, जिन्हें 1100 रुपये की पुरस्कार राशि दी गई। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि इस तरह की प्रतियोगिताओं का उद्देश्य युवाओं को पारंपरिक खेलों और शारीरिक क्षमता से जुड़ी गतिविधियों के प्रति प्रेरित करना है। वहीं आपको बता दें कि, पहला और दूसरा ईनाम जीतने वालों की उम्र 50-55 वर्ष से अधिक है। इस मौके पर विजेताओं ने कहा कि, उन्होंने अपने सारी उम्र खेतों में हाथ से फसल काटने का काम किया है। इसी कारण उन्हें इतनी देर तक बैठने में कोई परेशानी नहीं हुई। विजेता बुजुर्गों ने बताया कि उन्हें इस बात का बहुत अफसोस है कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले युवा इसमें ज्यादा देर तक टिक नहीं सके।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News