संयुक्त किसान मोर्चो ने संगरूर-बरनाला रोड पर लगाया धरना

punjabkesari.in Monday, Feb 07, 2022 - 04:17 PM (IST)

संगरूर (विजय कुमार सिंगला): संयुक्त किसान मोर्चा संगरूर की तरफ से स्थानीय बरनाला-संगरूर चौक में पंजाब सरकार की तरफ से शैक्षणिक संस्थानों को बंद करने के विरोध में रोष धरना दिया गया। इस दौरान मोर्चो के नेताओं ने कहा कि 6वीं क्लास से स्कूल खोले गए हैं, पहली से पांचवी तक स्कूल नहीं खोलेंगे। उन्होंने कहा कि स्कूल सभी क्लासों के खोलने बनते थे।

यह भी पढ़ें : CM चेहरा ऐलाने जाने के बाद मजीठिया ने घेरी कांग्रेस, सिद्धू को करवाया अहसास

उन्होंने कहा कि किसानों की फसलों का बारिश के कारण बहुत नुक्सान हो गया है परन्तु पंजाब सरकार ने अभी तक गिरदावरी बगैरा नहीं करवाई। इससे साफ है कि सरकार लोगों की नहीं बल्कि अपनी, वोटें प्राप्त करने में व्यस्त हुई है। इस करके पंजाब सरकार को चाहिए वह लोगों की समस्याओं की तरफ ध्यान दे। यदि सरकार ने लोगों की समस्याएं हल न की तो संघर्ष ओर तेज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : चन्नी को सी.एम. चेहरा घोषित करने पर बोली हरसिमरत बादल, हाईकमान के फैसले पर उठाए सवाल

इस मौके स्टेज की भूमिका सुखदेव सिंह उभावाल की तरफ से निभाई गई। चक्का जाम दौरान रोही सिंह मंगवाल जिला नेता बीकेयू राजेवाल, जरनैल सिंह जहांगीर जिला प्रधान कीर्ति किसान यूनियन, मेजर सिंह पुन्नावाल राज्य सचिव कुल हिंद किसान सभा पंजाब आदि ने संबोधन किया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News