अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दोस्तों को मारी टक्कर, एक की मौत
punjabkesari.in Saturday, Nov 18, 2023 - 05:20 PM (IST)

लुधियाना (राज): दोस्त के साथ बाइक पर गए युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिस कारण एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा घायल हो गया। मृतक मोहम्मद फिरोज (17) है। जबकि घायल अस्पताल में भर्ती है। इस मामले में थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस ने मृतक की मां के बयानों पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस शिकायत में रैफूल खातुन ने बताया कि उसका बेटा मोहम्मद फरोज सुंदर नगर स्थित फैक्टरी में सिलाई का काम करता है। जोकि 16 नवंबर को अपने काम पर गया था। मगर देर रात तक घर वापिस नहीं पहुंचा। जब उसने अपने तौर पर उसकी तलाश शुरू की तो पता चला कि उसके बेटे का शिवपुरी पुल के पास एक्सीडेंट हो गया। उधर, पुलिस ने आरोपी वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here