मोटरसाइकिल सवार पर अज्ञात नौजवानों ने किया हमला, चलाई गोलियां

punjabkesari.in Monday, Dec 27, 2021 - 10:44 AM (IST)

समाना (दर्द, अशोक): गांव घंगरोली में मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को गोली मारकर घायल करने वाले मोटरसाइकिल सवार 2 अज्ञात नौजवानों खिलाफ कत्ल की कोशिश और आर्म्ज एक्ट की धाराओं के अंतर्गत सदर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। सदर थाना प्रमुख अमनदीप सिंह ने बताया कि गोली लगने के कारण घायल हुए गुरजीत सिंह (38) पुत्र जरनैल सिंह निवासी गांव घंगरोली के भाई परमजीत सिंह की तरफ से पुलिस को दर्ज करवाए बयानों अनुसार शनिवार देर शाम गुरुद्वारा साहिब माथा टेकने के बाद मोटरसाइकिल पर सवार होकर गुरजीत सिंह घर जा रहा था।

यह भी पढ़ेंः मंदिर में आग लगने से लोगों में मचा हड़कम्प, लाखों का नुक्सान

पीछे आ रहे 2 अज्ञात मोटरसाइकिल सवार नौजवानों ने उसके नजदीक पहुंच कर गोली चला दी, जो गुरजीत सिंह के कंधे नजदीक जा लगी। वारदात के बाद मोटरसाइकिल सवार नौजवान फरार हो गए। गंभीर घायल गुरजीत सिंह को इलाज के लिए सिविल हस्पताल समाना लाया। हालत गंभीर होने के कारण उसे लुधियाना रैफर कर दिया। अधिकारी अनुसार दोषियों की पहचान के लिए पुलिस नजदीक लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों की जांच सहित अलग-अलग पहलुओं पर जांच कर रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News