रोज लाता था कमरे में नई-नई लड़कियां, मौके पर लोगों ने ऐसे दबोचा SHO (Video)

punjabkesari.in Wednesday, Apr 12, 2023 - 01:01 PM (IST)

पंजाब डेस्क: होशियारपुर में बुल्लोवाल पुलिस थाने के एस.एच.ओ. को लोगों द्वारा एक लड़की के साथ पकड़ने का मामला सामने आया है। इस संबंधी लोगों द्वारा पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही डी.एस.पी., एच.एच.ओ. व महिला पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। जानकारी के अनुसार लोगों ने एस.एच.ओ. पंकज शर्मा को लड़की के साथ गत रात्रि एक कमरे से काबू किया गया। एस.एच.ओ. इस घर में किराए पर रहता था। 

इस मामले संबंधी इलाके के लोगों का कहना है कि उक्त एस.एच.ओ. आए कमरे में लड़कियों को लेकर आता था। यही नहीं एस.एच.ओ. पंकज शर्मा ने मकान मालिक को धमकियां दी थी। वह रोजाना नई-नई लड़कियां लेकर आता था। बताया जा रहा है मकान मालिक गुरदीप कौर ने बताया उसने इस संबंधी एस.एस.पी को शिकायत दे रखी है। 

गत रात्रि भी उक्त एसएचओ पंकज लड़की को लेकर  कमरे में आया। परिवार वालों को इसकी जानकारी मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और घटों तक दरवाजा खटखटाते रहे लेकिन जब उसने दरवाजा नहीं खोला तो पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बड़ी की मुश्किल से दरवाजा खुलवाया और पहले लड़की को पुलिस थाने लेकर गए और बाद में एच.एच.ओ. को थाने ले जाया गया। पुलिस इस मामले संबंधी जांच कर रही है। इसी बीच एक लड़का वहां पर आया जो लड़की को अपनी बहन कहते हुए साथ लेकर जाने लगा, तभी परिवार वालों व लोगों द्वारा लड़की को दबोच लिया गया । 

पने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News