फाजिल्का में गाड़ी के चालान पर हंगामा, सोशल मीडिया पर छाया मामला

punjabkesari.in Thursday, Apr 09, 2026 - 02:37 PM (IST)

फाजिल्का (सुनील नागपाल): फाजिल्का में भगवान वाल्मीकि मंदिर के पास उस समय हंगामा हो गया जब पुलिस ने एक निजी रेस्टोरेंट से पिज्जा ऑर्डर करने गए व्यक्ति का कार का चालान काट दिया। गांव बाधा के रहने वाले कब्बी वारवल ने बताया कि वह अपने बच्चों की फरमाइश पर पिज्जा लेने आया था और उसने अपनी कार सड़क किनारे खड़ी कर दी थी। उसने बताया कि उसका परिवार और बच्चे कार में बैठे थे और कार स्टार्ट थी, लेकिन जब वह ऑर्डर देकर बाहर आया तो पुलिस ने पहले ही कार का चालान काट दिया था। कब्बी वारवल ने गुस्से में पुलिस की कार का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

उसका तर्क था कि अगर उसकी कार सफेद पट्टी के बाहर होने की वजह से 'गलत साइड' में थी, तो पुलिस की अपनी गाड़ी भी सड़क के बीच में खड़ी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि मौके पर कोई ट्रैफिक ऑफिसर मौजूद नहीं था और वीडियो बनाने पर पुलिस वाले चले गए। दूसरी ओर, पुलिस अधिकारी जगदीश सिंह ने इन आरोपों से इनकार किया और कहा कि गाड़ी गलत पार्किंग में खड़ी थी और वह 'स्टार्ट' नहीं थी। उन्होंने कहा कि पुलिस ने करीब 15-20 मिनट इंतजार करने के बाद ही चालान काटा। अधिकारी ने साफ किया कि ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News