वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 2 को किया गिरफ्तार

punjabkesari.in Thursday, Apr 20, 2023 - 04:18 PM (IST)

जालंधर (वरुण): सी.आई.ए. स्टाफ-1 ने शहर में रात के समय वाहनों को चोरी करने वाले गिरोह के लीडर जीजा-साला कोर गिरफ्तार किया है। आरोपी मूल रूप से हिमाचल प्रदेश का रहने वाले है। वारदात को अंजाम देने के लिए हरदयाल नगर में किराए के मकान में रह रहे थे। आरोपियों के पास से 2 बुलेट, एक एक्टिवा और एक हांडा सिटी कार बरामद की गई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजवीर सिंह उर्फ ​​राजा पुत्र अजीत सिंह निवासी कानपुर व पंकज पुत्र जगदीश चंद निवासी हिमाचल प्रदेश दोनों हाल निवासी हरदयाल नगर के रूप में हुई है।

ए.डी.सी.पी. इंवेस्टीगेशन कंवलप्रीत सिंह चाहल ने बताया कि  सी.आई.ए स्टाफ के ए.एस.आई. रंजीत सिंह और उनकी टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर दोमोरिया पुल के पास नाकाबंदी की थी। इसी बीच बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार 2 युवकों को रोका गया। पुलिस को देख आरोपी डर गया। पुलिस ने जब बुलेट का नंबर वाहन एप में डाला तो उस पर किसी और गाड़ी का नंबर लगा था। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने स्वीकार किया कि उक्त बुलेट चोरी का है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर रिमांड पर लेकर पूछताछ की तो आरोपी राजवीर सिंह व पंकज ने स्वीकार किया कि वे रात में वाहन चोरी कर आगे बेचते हैं।

उनकी निशानदेही पर पुलिस ने एक अन्य बुलेट, एक एक्टिवा और एक होंडा सिटी कार बरामद की है। एक बुलेट आरोपी ने कैलाश नगर निवासी अभिषेक वर्मा से छीन ली। इसके अलावा बरामद होंडा सिटी कार 5 माह पूर्व चहार बाग से चोरी हुई थी। होंडा सिटी कार पहले सुनहरे रंग की थी लेकिन आरोपियों ने इसे काले रंग से रंग दिया था ताकि गाड़ी की पहचान न हो सके। पुलिस को शक है कि आरोपियों ने अन्य वाहनों को कबाड़ियों या फिर अन्य लोगों को बेचे होंगे, जिसके चलते उनसे पूछताछ की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News