विजिलेंस ने मार्कफेड का सीनियर ब्रांच अधिकारी किया गिरफ्तार, लगे ये आरोप

punjabkesari.in Wednesday, Dec 07, 2022 - 04:30 PM (IST)

पटियाला (कवलजीत): राज्य में भ्रष्टाचार पर नकेल कसने के मद्देनजर पंजाब विजिलेंस ब्यूरो बुधवार को पंजाब मार्कफेड के एम.आ.एम. काम्प्लेक्स राजपुरा, जिला पटियाला में गेहूं के स्टॉक का बड़ा गबन करने के आरोप में सीनियर ब्रांच अधिकारी राजबीर सिंह बैंस को गिरफ्तार कर लिया है। उक्त मामले में राजबीर सिंह बैंस सहित मार्कफेड के 4 मुलाजिमों ने एम.आर.एम. काम्पेल्क्स में भंडारित 6,097 क्विंटल गेहूं की 12,194 बोरी में हेरफेर कर सरकारी खजाने को 1,24,61,658 रुपए का भारी नुकसान पहुंचाया गया है।

आज इस संबंध में जानकारी देते हुए स्टेट विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि इस संबंध में आई.पी.सी. की धारा 409, 120-बी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम धारा 13 (1) डी, 13(2) तहत  एफ.आई.आर. नंबर 7 दिनांक 13-05-2016 को विजिलेंस ब्यूरो ने थाना पटियाला में पहले ही मामला दर्ज किया हुआ था। इस मामले में राजबीर सिंह बैंस, वरिष्ठ शाखा अधिकारी, मार्कफेड, राजपुरा, फरीद खान, कस्टोडियन, एम.आर.एम. काम्प्लेक्स और दलेर सिंह, सेल्समैन को इस गबन के लिए जिम्मेदार पाया गया। इस मामले की जांच दौरान  अश्विनी कुमार, फील्ड ऑफिसर, ओपन प्लिंथ (गोदाम), गांव ढींडसा, राजपुरा को भी बाद में नामजद किया गया।  

उन्होंने आगे बताया कि यह मामला एम.आर.एम. काम्प्लेक्स राजपुरा स्थित खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के साथ मार्कफेड के भंडारण गोदामों व ढींडसा में खुले प्लिंथ का औचक निरीक्षण कर यह मामला दर्ज किया गया है। इस चेकिंग के दौरान विजिलेंस ब्यूरो की टीम को पता चला है कि मार्कफेड के उक्त कर्मचारी वर्ष 2013-14, 2014-2015 और 2015-2016 के दौरान 6097 क्विंटल वजन के 12194 गेहूं के बोरे का गबन करने के लिए जिम्मेदार पाए गए हैं। इस तरह उक्त आरोपियों ने इस गेहूं के स्टॉक का गलत इस्तेमाल करके सरकारी खजाने को 1,24,61,658 रुपए तक की हेराफेरी की है। इस संबंध में आगे की जांच जारी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News