विजिलेंस टीम की IAS पोपली के घर ताजा रिकवरी, सोने की ईंटों सहित यह सामान हुआ बरामद
punjabkesari.in Saturday, Jun 25, 2022 - 05:57 PM (IST)

चंडीगढ़: भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे पंजाब के वरिष्ठ आई.ए.एस. अधिकारी संजय पोपली के घर पर गोली चलने की खबर सामने आई। आज दोपहर एक विजिलेंस टीम ने संजय पोपली के चंडीगढ़ स्थित घर पर छापा मारा। इस दौरान आई.ए.एस. संजय पोपली भी साथ था। विजिलेंस टीम ने आज पोपली के घर पर ताजा रिकवरी की है। टीम ने संजय पोपली के घर पर बड़ी बरामदगी की है। इस दौरान टीम ने 12.5 किलो सोना, इसमें 9 सोने की ईंटे, 49 सोने के बिस्कुट, 350 ग्राम के 12 सिक्के, एक-एक किलो चांद की ईंटें, चांदी के 10-10 ग्राम के सिक्के, 4 आई फोन और 3 लाख 50 हजार रुपए की नकदी बरामद की है। जानकारी के अनुसार यह बरामदगी पोपली के घर स्टोर रूप में पड़े बैग से हुई है जिसे छुपा कर रखा हुआ था।
बता दें आज पोपली के बेटे ने विजिलेंस के साथ बहस के दौरान कथित तौर पर खुद को गोली मार ली, जबकि परिवार के सदस्यों का आरोप है कि एक विजिलेंस कर्मचारी कार्तिक पोपली को गोली मार दी। गोली लगने से संजय पोपली के बेटे कार्तिक की मौत हो गई है। पता चला है कि गोली कार्तिक की लाइसेंसी रिवॉल्वर से चलाई गई थी। संजय पोपली को हाल ही में भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। बताया जाता है कि विजिलेंस टीम आज पोपली के घर आई थी। इस बीच विजिलेंस से बहस के दौरान पोपली के बेटे ने कथित तौर पर खुद को गोली मार ली। आपको यह भी बता दें संजय पोपली के बेटे कार्तिक को पूछताछ के लिए कई बर विजिलेंस दफ्तर में बुलाया गया था। आज विजिलेंस की टीम संजय के घर पर पहुंची थी क्योंकि उसने बाद दोपहर अदालत में पेश किया जाना था।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here