पूर्व मंत्री सिंगला पर विजिलेंस ने कसा शिकंजा, विभाग का सारा रिकार्ड किया तलब

punjabkesari.in Tuesday, Dec 13, 2022 - 09:25 PM (IST)

जालंधर  (नरेन्द्र मोहन) : पूर्व की सरकार में पी.डबल्यू.डी मंत्री रहे विजय इंद्र सिंगला पर विजिलेंस का शिकंजा कसा जाने लगा है। विजिलेंस ने पी.डब्ल्यू.डी विभाग के अधिकारियों को बाकायदा सिंगला का नाम लिख कर कहा है कि सिंगला के कार्यकाल में जितने भी प्रोजेक्टों का आबंटन किया गया है उनकी मुकम्मल फाइलें 15 दिसंबर को ब्यूरो के कार्यालय में पेश की जाए। विजिलेंस के ये निर्देश आज ही जारी हुए है और विभाग को तमाम फाइलें देने के लिए सिर्फ 2 दिन का समय दिया गया है। सूत्रों ने बताया कि विजिलेंस ब्यूरो जल्दी ही पूर्व मंत्री और उसके समय करीब रहे अधिकारियों पर शिकंजा कसने की पूरी तैयारी में है।

गौरतलब है कि विजय इंद्र सिंगला पूर्व की कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार में और चरणजीत सिंह चन्नी की सरकार में पी.डबल्यू.डी मंत्री थे। उन पर आय से अधिक आमदनी के आरोप चल रहे है। विजिलेंस पूर्व की सरकार में पी.डबल्यू.डी मंत्री के कार्यकाल में हुए टेंडरों की जांच कर रही है। पूर्व मंत्री सिंगला के 5 करीबियों को पूछताछ के लिए विजिलेंस पहले ही सितम्बर माह में तलब कर चुकी है। विजिलेंस की ये जांच कुछ ठेकेदारों की शिकायत पर की जा रही है। ये शिकायत अलॉट हुए 5 करोड़ से ज्यादा कीमत के टेंडरों को लेकर है।  विजिलेंस को शक है कि इन टेंडरों में कोई गड़बड़ी हुई है।

इसमें कांग्रेस सरकार के वक्त ही वायरल हुए कुछ मैसेज भी विजिलेंस तक पहुंचे थे। इसमें कुछ ठेकेदारों को दरकिनार कर खास लोगों को काम अलॉट किया गया। पंजाब में 2 पूर्व कांग्रेसी मंत्री साधु सिंह धर्मसोत और भारत भूषण आशु करप्शन केस में फंसे हुए हैं। वहीं संगत सिंह गिलजियां जमानत पर चल रहे हैं। पूर्व मंत्री ब्रह्म महिंद्रा पर भी विजिलेंस का शिकंजा कसने लगा है। इसी दौरान पूर्व मंत्री सिंगला की जांच को तेज कर दिया गया है। विजिलेंस ने कार्यकारी इंजीनियर, निर्माण मंडल रूपनगर को पत्र भेज कर कहा है कि पूर्व मंत्री सिंगला, अधिकारी और कर्मचारियों के विरुद्ध आए शिकायत के मामले में अप्रैल 2018 से फरवरी 2022 तक जितने भी टेंडरों की अनुमति दी गई है, उनकी प्रतिया 14 दिसंबर को विजिलेंस के कार्यालय में पेश करनी यकीनी बनाई जाए। विजिलेंस द्वारा एक अन्य पत्र में पी एम जी वाई एस परियोजना, प्लेन रोड, राष्ट्रीय राज मार्ग और लिंक मार्गों के जो प्रोजेक्ट पूर्व मंत्री सिंगला के समय मंजूर हुए थे, उनके तमाम दस्तावेज 15 दिसंबर को पेश करने के लिए कहा है।  सूत्रों के मुताबिक विजिलेंस विभाग के उन अधिकारियों और कर्मचारियों के रिकॉर्ड भी खंगाल रही है, जो उन दिनों पर अच्छे पदों पर थे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News