फाजिल्का और गुरदासपुर में सरहदी पुल बनने से सुरक्षा को मिलेगी मजबूती: सिंगला

punjabkesari.in Monday, Oct 12, 2020 - 05:58 PM (IST)

चंडीगढ़ः पंजाब के जिला गुरदासपुर और फाजिल्का में बने ये पुल सुरक्षा की द्दष्टि से महत्तवपूर्ण साबित होंगे। लोक निर्माण मंत्री विजय इंदर सिंगला ने आज पुलों का उद्घाटन करने के बाद कहा कि ऑनलाइन उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की। उन्होंने राज्य के चार महत्वपूर्ण पुलों का उद्घाटन किया गया। इन पुलों के बनने से सरहदी जिलों के लोगों की जरूरतों की पूर्ति आसान हो सकेगी। इन पुलों में से तीन पुल गुरदासपुर जिले और एक पुल फाजिल्का में बनाया गया है। 

सिंगला ने बताया कि इन चार पुलों के निर्माण से सरहदी इलाकों का आर्थिक और सामाजिक विकास होगा और सीमा की सुरक्षा भी मजबूत होगी। प्रदेश सरकार राज्य में समूचे सामाजिक-आर्थिक सुधारों के लिए वचनबद्ध है। सरकार की ओर से उठाए गए कदमों में राज्य के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों को जोडऩे के लिए राजमार्गों का विकास शामिल है। उन्होंने कहा कि कासोवाल एन्क्लेव बरसात के दिनों को छोड़ कर बाकी दिनों में पंटून पुल से जुड़ा रहता है। बरसात में हर साल यह पुल हटाना पड़ता है। 

इस कारण किसान नदी पार हज़ारों एकड़ उपजाऊ जमीन पर बरसातों के दौरान काश्त नहीं कर सकते थे। मॉनसून के दौरान फौज के लिए सैन्य टुकड़ी भेजनी और संचार बनाई रखना चुनौती बना रहता था। यह पुल भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सरहद के साथ लगते इस एन्क्लेव को भारत के बाकी हिस्से से हमेशा के लिए जोड़ देगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Mohit

Related News