ब्लैकमेल कर नाबालिग लड़की से करता रहा दुष्कर्म, मंगनी की बात सुन अश्लील वीडियो की Viral

punjabkesari.in Sunday, Apr 04, 2021 - 01:05 PM (IST)

तरनतारन (रमन): देश में रोजाना ही हवस के दरिंदों द्वारा महिलाओं या बेटियों के साथ दुष्कर्म करने के मामले सामने आते रहते हैं। ऐसा ही मामला तरनतारन जिले के एक गांव का सामने आया है। जहां पर नाबालिगा के साथ एक युवक ने सिर्फ दुष्कर्म ही नहीं किया, बल्कि उसको बदनाम करने के लिए आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।

17 वर्षीय नाबालिगा ने बताया कि वह 12वीं क्लास की पढ़ाई कर रही है। 2 साल पहले उसकी पहचान अपने मामा के साले जयदीप सिंह पुत्र साहिब सिंह निवासी नौरंगाबाद के साथ हुई थी। साल 2019 में एक दिन वह अपने घर पर अकेली मौजूद थी। जिसका पता चलने पर जयदीप सिंह उसके घर आ पहुंचा, जिसने जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया व धमकी देते हुए उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। इस वीडियो के जरिए जयदीप सिंह अक्सर उसे ब्लैकमेल करते हुए उसके साथ दुष्कर्म करता था। एक दिन उसके परिजनों ने उसकी मंगनी किसी और के साथ करवा दी, जिसका पता चलने पर जयदीप सिंह ने उसे बदनाम करने के लिए उसकी बनाई अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। अब उसने अपने साथ हुई इस घटना को लेकर पुलिस को सूचना दे दी है।

उधर, थाना सरहाली के इंस्पैक्टर हरिंदर सिंह ने पीड़िता के बयानों पर कार्रवाई कर उक्त आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी मौके से फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tania pathak

Recommended News

Related News